img-fluid

सांस फूलने की समस्‍या को दूर करने में मददगार होंगे ये घरेलू नुस्‍खे

  • February 12, 2025

    आज के इस आधुनिक समय में कई प्रकार की बीमारियों से घिरे हुए हैं उन्‍ही में अक्सर कई लोगों को सांस फूलने की समस्या काफी परेशान करती है। सांस लेने या सांस फूलने की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं। आज हम आपको सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या के कारण बताएंगे। इसके साथ ही सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।

    सांस फूलने की समस्या के कारण
    मोटापा, सूजन, फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से, दिल से संबंधित समस्या, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन


    सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय

    प्रोटीन युक्त आहार लें
    अगर आपको सांस फूलने की समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त (Protein rich) आहार का सेवन करें। इसके लिए आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables) शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास
    अगर आप रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास (Yoga practice) करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    सुबह की धूप है फायदेमंद
    हर किसी को रोजाना सुबह की धूप लेना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना सुबह की धूप लेते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों से बचाकर रखेगी।

    फल और सलाद का सेवन
    स्वास्थ्य के लिए फल (fruit) और सलाद, दोनों काफी फायदेमंद होते हैं। इससे सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है, इसलिए अपनी डाइट (Diet) में फल और सलाद को ज़रूर शामिल करें। इसके सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

    नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍यज जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

    बुधवार का राशिफल

    Wed Feb 12 , 2025
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.50, सूर्यास्त 05.58, ऋतु – बसंत माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, बुधवार, 12 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved