img-fluid

इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने

November 19, 2026


धर्मशाला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukkhu) ने इंदिरा गांधी की जयंती पर (On Birth Anniversary of Indira Gandhi) श्रद्धांजलि अर्पित की (Paid Tribute) ।


  • धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। उन्होंने 16 वर्षों तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, जो उन्हें सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक बनाता है। देश उनके फैसलों और योगदान को याद करता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में उनके फैसलों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूर्व राजाओं को मिलने वाले ‘प्रिवी पर्स’ (शाही भत्ते) को भी खत्म किया और ‘लैंड सीलिंग एक्ट’ (भूमि सीमा कानून) लागू किया।”

    मंडी में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि मंडी जिले में एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई थी। हादसा जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल इलाके में हुआ था।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि दवाइयों की सप्लाई के लिए 500 करोड़ रुपये टर्नओवर वाली कंपनियों की शर्त लागू हो लेकिन छोटे वेंडरों के हाईकोर्ट जाने के बाद इस मामले में स्टे लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि प्रदेश के लोगों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिलें।

    Share:

  • गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Thu Nov 19 , 2026
    गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय (Uttar Pradesh’s First University of Forestry and Horticulture in Gorakhpur) की आधारशिला रखी (Laid Foundation Stone) । सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी। सीएम योगी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved