
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोविड वॉरियर (COVID Warrior) की बहाली की तैयारी की जा रही है। NHM ने मध्य प्रदेश के तमाम CMHO से इसे लेकर जानकारी मांगी है। CMHO को जल्द इसकी जानकारी देनी होगी। NHM ने कोविड 19 के दौरान नियुक्त कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगी है। कोविड वॉरियरों की जिला लेवल पर जानकारी जुटाई जाएगी।
बता दें कि कोरोना के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वॉरियरों की भर्ती की थी। 2 साल कोरोना काल में नौकरी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय हालात को देखते हुए उन्हें हटा दिया था। प्रदेश में इनकी संख्या करीब 5 हजार है। कोरोना वॉरियर पिछले डेढ़ महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 45 दिन से नीलम पार्क में विरोध प्रदर्शन जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved