img-fluid

IND vs NZ 1st Test:368 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, बुमराह के 4 विकेट, चायकाल तक भारत का स्कोर 16-0

November 20, 2026

वेल‍िंगटन. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेस‍िन र‍िजर्व में खेला जा रहा है. आज (20 नवंबर) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए. अब भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. चायकाल तक भारत का स्कोर 16-0 (8 ओवर्स) है. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

न्यूजीलैंड की पहली पारी: न‍िकोल्स-फ‍िल‍िप्स के शतक, बुमराह ने झटके 4 व‍िकेट
पहले दिन के खेल में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में एक समय 70 रनों के स्कोर तक 50 विकेट गंवा दिए थे. टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवीेंद्र, डेरिल मिचले और टॉम ब्लंडेल कुछ खास नहीं कर पाए. यहां से निकोल्स और फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर कीवी टीम को संकट उबारा.


  • दोनों की जोड़ी ऐसी जमी कि पहले दिन के आखिरी सत्र में कोई विकेट ही नहीं गिरा. हेनरी निकोल्स अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ने में सफल रहे. खास बात यह रही कि इस मैदान पर उनका ये पांचवां शतक था. दूसरी ओर फिलिप्स ने भी शानदार बैटिंंग की. पहले दिन के खेल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटके.

    दूसरे दिन के खेल में ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स ने कीवी टीम की पारी आगे बढ़ाई. फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. फिलिप्स ने 14 चौके की मदद से 216 बॉल पर 118 रन बनाए. फिलिप्स को आकाश दीप ने बोल्ड किया. फिलिप्स और निकोल्स के बीच छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद कीवियों ने नाथन स्मिथ का विकेट गंवाया, जो प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. न्यूजीलैंड का आठवां विकेट काइल जेमिसन के रूप में गिरा, जो केवल 11 रन बना सके. फिर मैट हेनरी 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने.

    न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट जैकब डफी के तौर पर गिरा, जो केवल 4 रन बना सके. हेनरी निकोल्स ने 335 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए, जिसमें 21 चौके शामिल रहे. जसप्रीत बुमराह को चार सफलताएं हासिल कीं. वहीं आकाश दीप ने तीन और अंशुल कम्बोज ने 2 विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट हासिल हुआ.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved