img-fluid

जिनपिंग के सामने ट्रंप से पूछा अफेयर पर सवाल, पत्रकार को बैठक से बाहर निकाला

November 20, 2026

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Donald Trump) की बैठक के दौरान एक पत्रकार ने एनवीडिया (Nvidia) के प्रमुख जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) से जुड़े कथित अफेयर और जासूसी के आरोपों पर सवाल पूछ लिया। सवाल पूछने वाली पत्रकार को तत्काल बैठक कक्ष से बाहर कर दिया गया। बाद में उसे पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप की अन्य बैठकों में शामिल होने से भी रोक दिया गया।

दरअसल, एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग को लेकर इन दिनों कथित अफेयर और जासूसी के आरोपों पर चर्चा हो रही है। आरोप है कि उनका संबंध चीनी महिला एलीस हुआंग से था, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर विवाद जारी है। ट्रंप ने जेन्सन हुआंग और एलीस हुआंग का सार्वजनिक रूप से बचाव किया है। यहां तक कि उन्होंने जेन्सन हुआंग की पद पर वापसी की पैरवी भी की है।

चिल्लाकर पूछा सवाल, कैमरा भी लिया

शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पत्रकार ऐनमारी होर्डर्न ने आवाज लगाकर पूछा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, क्या जेन्सन हुआंग ने अमेरिका के साथ धोखा किया है?’ सवाल सुनकर ट्रंप ने केवल ‘थैंक यू’ कहा और कोई जवाब नहीं दिया। जिनपिंग भी पत्रकार की ओर देखते रहे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद चीन के एक अधिकारी ने पत्रकार से कैमरा ले लिया और उसे बैठक कक्ष से बाहर कर दिया गया।



  • बताया गया कि होर्डर्न ने बाद में अन्य बैठकों में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन चीनी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि जेन्सन हुआंग से जुड़े मामले पर चीन इतना असहज क्यों है और ट्रंप ने जिनपिंग के सामने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।

    चिप तकनीक के कारण संवेदनशील है मामला

    एनवीडिया की उन्नत चिप तकनीक अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का अहम हिस्सा है। अमेरिकी तकनीक के जरिए चीन की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में एनवीडिया के शीर्ष अधिकारी से जुड़े कथित संबंधों और जासूसी के आरोपों को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिये से भी संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने इस पूरे विवाद पर अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाया है।

    चीन के अधिकारियों ने पत्रकारों को चेतावनी दी है कि बैठक के दौरान चिल्लाकर सवाल पूछने से बचें। अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह सवाल पूछना अशिष्ट माना जाता है और ऐसा करने वाले पत्रकारों को बैठक कक्ष से बाहर किया जा सकता है। वहीं, जिनपिंग के साथ बैठक में अमेरिका के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के पत्रकार मौजूद नहीं थे। ट्रंप ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया पर्दे के पीछे चल रही बातचीत और गतिविधियों को समझ नहीं पा रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved