img-fluid

29 साल बाद इतना बुरा हाल… श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

November 20, 2026

डेस्क: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. नौ टीमों वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान से मिली इस हार के बाद श्रीलंका आठवें स्थान पर ही बना हुआ है. इस हार के साथ ही श्रीलंकाई क्रिकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो पिछले 29 सालों में कभी नहीं हुआ था.


  • रावलपिंडी टेस्ट खत्म होने के साथ ही साल 2026 में श्रीलंका का टेस्ट अभियान भी खत्म हो गया है और टीम पूरे साल एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. साल 2026 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो मैचों की कुल तीन टेस्ट सीरीज खेलीं, लेकिन उसे एक भी मुकाबले में जीत नसीब नहीं हुई. इस साल श्रीलंका ने रेड बॉल फॉर्मेट में दो कप्तान आजमाए, पहले धनंजय डी सिल्वा और अब कुसल मेंडिस को कमान सौंपी गई, लेकिन टीम की दशा और दिशा में कोई सुधार नहीं दिख रहा है.

    श्रीलंका अब अपना अगला टेस्ट मैच अगले साल यानी 4 फरवरी 2027 को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. इस तरह 1997 के बाद यह 29 सालों में पहली बार होगा जब श्रीलंकाई टीम किसी कैलेंडर ईयर में बिना एक भी टेस्ट जीते साल का अंत कर रही है.

    Share:

  • उपज के तौल को लेकर किसानों के विरोध के बाद मंडी प्रशासन ने 85 किसानों को दी कम तौल की राशि...जाँच में तौल कांटा सही निकला

    Fri Nov 20 , 2026
    नागदा। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को बड़े तौल कांटे पर तौल में गड़बड़ी की शिकायत कर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों के विरोध को देखते हुए मंडी प्रशासन ने 10 किलो अंतर की राशि दिलाने के निर्देश दिए। देर शाम नाप तौल विभाग की जाँच में तौल कांटा सही निकला। कृषि उपज मंडी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved