img-fluid

हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लगातार दूसरे माह जबलपुर प्रदेश के अव्वल

November 21, 2026

  • अब तक का सर्वाधिक वेटेज अंक हासिल करने का रिकार्ड भी बनाया, कलेक्टर ने दी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई

जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर जिले ने लगातार दूसरे माह प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले ने अक्टूबर माह की ग्रेडिंग में 88.48 वेटेज अंक प्राप्त कर न केवल प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि प्रदेश के सभी 55 जिलों में भी पहला स्थान पाया है।



  • यही नहीं, जबलपुर जिले ने सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रदेशभर में अब तक का सर्वाधिक वेटेज अंक हासिल करने का रिकार्ड भी कायम किया है। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले को मिली इस उपलब्धि पर सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। जबलपुर जिले को पिछले माह सितम्बर में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 88.46 वेटेज अंक प्राप्त कर प्रथम समूह के ए रेटिंग वाले जिलों सहित प्रदेश के सभी 55 जिलों में पहला स्थान हासिल हुआ था। लोकसेवा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अक्टूबर माह की ग्रेडिंग में 88.48 वेटेज अंक प्राप्त कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रथम समूह के ए रेटिंग वाले जिलों सहित प्रदेश के सभी 55 जिलों में जबलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह में जबलपुर जिले को सीएम हेल्पलाइन से 13 हजार 881 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इनमें से 12 हजार 521 शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया।

    Share:

  • सेंट्रल बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए बांटे 100 करोड़ के ऋण

    Sat Nov 21 , 2026
    महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, उद्यमियों को मिला योजनाओं का मार्गदर्शन जबलपुर। छोटे और मध्यम उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved