img-fluid

MP: ग्वालियर-मुरैना के MPs नहीं बता पाए सांसद’ शब्द का मतलब…. CM ने सवाल पूछा तो दोनों अटके

November 22, 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का एक सवाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम ने ग्वालियर (Gwalior) और मुरैना (Morena) के सांसदों से ऐसा सवाल पूछ लिया कि दोनों सांसद जवाब देने में अटक गए। मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के सांसदों से जवाब का इंतजार करते रहे मगर जिस जवाब कि उन्हें उम्मीद थी वह मिला ही नहीं।

मंच पर भाषण देते हुए मुख्यमंत्री ने अचानक बातचीत का रुख एक बिल्कुल अलग दिशा में मोड़ दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि सवाल भी कोई राजनीतिक या विकास कार्यों से जुड़ा नहीं था, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अहम स्थान रखने वाले ‘सांसद’ शब्द के अर्थ और उसकी उत्पत्ति से जुड़ा था।


  • मुख्यमंत्री ने दोनों सांसद से क्या-क्या पूछा?
    दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों सांसदों से पूछा कि ‘सांसद’ शब्द का मतलब क्या होता है? यह शब्द कहां से आया है और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई? मुख्यमंत्री के इस सवाल पर दोनों सांसद तत्काल जवाब नहीं दे पाए और काफी देर तक शांति बनाए रखे दिखे। बातचीत के दौरान सांसदों ने भी स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि ‘सांसद’ शब्द कहां से आया है।

    सोशल मीडिया पर चर्चा
    मुख्यमंत्री और सांसदों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस सवाल और सांसदों के जवाब को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि सांसदों की पहचान उनकी संसदीय भूमिका से होती है, लेकिन जब उनसे इसी पदनाम के शब्द की उत्पत्ति पूछी गई तो वे इसका जवाब नहीं दे सके।

    क्या होता सांसद शब्द का मतलब?
    मुख्यमंत्री के इस सवाल ने न सिर्फ दोनों सांसद को चौंकाया बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के मन में भी यह जिज्ञासा जगा दी कि आखिर ‘सांसद’ शब्द का मतलब होता क्या है। ऐसे में ‘सांसद’ शब्द का अर्थ और उसकी भाषाई उत्पत्ति समझना दिलचस्प है। सांसद का सामान्य अर्थ संसद का सदस्य होता है। यह शब्द संसद से बना है, जिसका संबंध संस्कृत के ‘संसद्’ शब्द से माना जाता है। संसद का अर्थ ऐसी सभा या परिषद से है, जहां किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श किया जाता है।

    सर्वोच्च विधायी संस्था
    भारत में संसद देश की सर्वोच्च विधायी संस्था है और इसके सदस्य जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह सवाल केवल शब्द के अर्थ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए संसदीय व्यवस्था और उससे जुड़े शब्दों की जानकारी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल सीएम के सवाल पर सांसदों के जवाब वाला यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

    Share:

  • सोना सस्ता होने पर CTI ने जताया PM मोदी का आभार, कहा- 'सलाह से लाखों के नुकसान से बचे कारोबारी'

    Sun Nov 22 , 2026
    नई दिल्ली. कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों को सोने (gold) की खरीददारी से बचने की सलाह दी थी. उस समय उनकी इस सलाह का काफी विरोध हुआ था, लेकिन आज PM मोदी की दूरदर्शिता की तारीफ हो रही है. व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved