img-fluid

सोना सस्ता होने पर CTI ने जताया PM मोदी का आभार, कहा- ‘सलाह से लाखों के नुकसान से बचे कारोबारी’

November 22, 2026

नई दिल्ली. कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों को सोने (gold) की खरीददारी से बचने की सलाह दी थी. उस समय उनकी इस सलाह का काफी विरोध हुआ था, लेकिन आज PM मोदी की दूरदर्शिता की तारीफ हो रही है. व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने पीएम मोदी को इसे लेकर धन्यवाद पत्र लिखा है.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने सोना न खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है. यानी प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.


  • बृजेश गोयल ने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री की सलाह को नजरअंदाज करके व्यापारियों ने उस समय सोना खरीदा होता, तो आज प्रति किलो पर 65 लाख रुपये का नुकसान होता. लाखों ज्वैलर कर्ज में डूब जाते, कंगाल हो जाते.’

    CTI की ओर से 5 प्रमुख बिंदु –
    लाखों ज्वैलरी कारोबारी बचे:
    देश भर के लाखों ज्वैलरी कारोबारी कई-कई महीनों का स्टॉक रखते हैं. अगर उन्होंने 1.90 करोड़ के भाव पर स्टॉक खरीदा होता, तो आज वे करोड़ों के घाटे में होते.

    छोटे ट्रेडर और निवेशक बचे:
    ऑनलाइन-ऑफलाइन सोने में व्यापार करने वाले लाखों छोटे ट्रेडर और शेयर बाजार के निवेशकों को भी भारी नुकसान से बचाया गया. CTI के ग्रुपों में लगातार मैसेज आ रहे हैं- मोदी जी ने बचा लिया.

    विरोध करने वाले भी आज मान रहे हैं:
    जिस सलाह का उस समय विरोध हुआ था, आज वही ज्वैलर और व्यापारी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री सही थे.

    शादी सीजन में राहत:
    अभी शादी सीजन चल रहा है. सोना सस्ता होने से आम ग्राहक को भी फायदा हो रहा है. 52 लाख शादियों वाले सीजन में परिवारों को सस्ता सोना मिल रहा है.

    CTI की मांग – आगे भी मार्गदर्शन मिले:
    CTI ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सोने-चांदी जैसे संवेदनशील बाजार पर सरकार आगे भी समय-समय पर व्यापारियों को मार्गदर्शन देती रहे, ताकि सट्टेबाजों और जमाखोरों से बाजार को बचाया जा सके.

    बृजेश गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने सिर्फ सलाह नहीं दी, उन्होंने लाखों परिवारों की पूंजी बचा ली. हम CTI और पूरे व्यापारी समाज की ओर से उनका दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं.’

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved