img-fluid

ऋषभ पंत ने Live मैच में उड़ाया मजाक, जायसवाल के लिए कही ऐसी बात

November 22, 2026

डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच का चौथा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा. टीम इंडिया ने यहां अपनी पहली पारी में 720 रन का जबरदस्त स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड पर 352 रन की विशाल बढ़त ले ली. टीम इंडिया को यहां तक पहुंचाने में ऋषभ पंत का बड़ा हाथ रहा, जिनके लिए ये मैच अच्छा साबित हुआ है. पंत ने सिर्फ एक बेहतरीन शतक ही नहीं लगाया बल्कि विकेटकीपिंग के दौरान भी काफी एंटरटेन किया. इसी दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है.


  • बेसिन रिजर्व मैदान पर चल रहे मैच के चौथे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी 720 रन पर घोषित की. इसके बाद जब न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हुई तो टीम इंडिया ने 60 रन तक ही 2 विकेट भी गिरा दिए. मगर इसके बाद डेवन कॉनवे और रचिन रवींद्र क्रीज पर जम गए और उन्होंने फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया. इस पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी में काफी बदलाव किए लेकिन सफलता नहीं मिली.

    मगर जब भी किसी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा है, ऋषभ पंत ऐसे वक्त में स्टंप के पीछे से अपनी बातों से न सिर्फ हौसला बढ़ाते हैं बल्कि माहौल को हल्का भी रखते हैं. हमेशा की तरह पंत ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया. कप्तान शुभमन गिल को सुझाव देते हुए पंत ने कहा, “मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं.”

    इसके जवाब में गिल ने कुछ कहा, जो स्टंप माइक पर साफ नहीं सुनाई दिया. मगर इसके बाद पंत ने जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा, “कुछ गंदा सा (बॉलिंग) एक्शन चाहिए तो जायसवाल डाल सकता है.” पंत यहां पर यशस्वी जायसवाल के बॉलिंग एक्शन का मजाक उड़ा रहे थे. उनकी ये सारी बातें स्टंप माइक और कैमरा पर रिकॉर्ड हो गईं. बस फिर क्या था, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके ये कमेंट और वीडियो वायरल हो गए.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved