img-fluid

अखिलेश का कांग्रेस को मैसेज, सीट शेयरिंग पर बोले- गठबंधन जीत के लिए, एडजस्टमेंट भी जरूरी

November 24, 2026

लखनऊ। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अभी बातचीत चल रही है, सीटों की संख्या के बारे में अभी नहीं कह सकते। साथ ही सपा मुखिया ने कांग्रेस को एक मैसेज भी दिया। अखिलेश ने कहा अलायंस जीतने के लिए होता है और जीतने के लिए गठबंधन में एडजस्टमेंट भी करना होता है।

वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली में आज कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग हुई और खबर है कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टी के बीच जबरदस्त पेंच फंस गया है। सपा ने कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर दिया है। 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और दूसरे नंबर पर रही 4 सीटें भी शामिल हैं। सपा सांसद रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि इसमें से भी कई सीटें ऐसी हैं जिसमें सपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिला था, बावजूद इसके वो उन्हें सीट दे रहे हैं।


  • यूपी में बूथ पर कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला कोई नहीं है। उधर, कांग्रेस कह रही है कि 26 सीट का तो कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस 126 से ज्यादा सीटें मांग रही है। कांग्रेस ने बंटवारे की लिस्ट को दो कैटेगरी में बांटा है। 46 सीटों को A कैटिगरी में बांटा गया है, 21 सीटों को B कैटेगरी में बांटा गया है। कांग्रेस कह रही है कि वो इन 67 सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी बाकी करीब 64 से 65 सीटों पर कांग्रेस फ्लैक्सिबिलिटी के लिए तैयार है।

    इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस 120 सीटों की लिस्ट लेकर सपा के पास पहुंची थी। इसमें वह रायबरेली-अमेठी की सभी सीटें मांग रही है। बता दें कि सोमवार को भी कांग्रेस और सपा के बीच बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई थी। यह बैठक कांग्रेस के सीनियर नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई थी। इस बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता मौजूद थे।

    अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए चार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी, सपा की कमेटी में इकरा हसन भी शामिल थीं। इसके अलावा इस कमेटी में रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय थे। इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया था कि जिस सीट पर जिसके जीतने की संभावना जितनी अधिक होगी, उसको वो सीट मिलेगी। यानी सीट पर प्रत्याशी और जानने वाली बात ये भी है कि समाजवादी पार्टी इस बार जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए डेटा विश्लेषकों की मदद भी ले रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved