img-fluid

MP: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, झांसा देकर होटल ले गया नाबालिग स्टूडेंट

November 24, 2026

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर (Gwalior) में झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महाराजपुरा इलाके में रहने वाली नाबालिग को झांसा देकर आरोपी नाबालिग छात्र भिंड रोड स्थित एक निजी होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग आरोपी ने शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, पीड़िता की कुछ समय पहले ग्राम गूठीना निवासी नाबालिग छात्र से पहचान हुई थी। आरोप है कि इसी पहचान के दौरान आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया और मिलने के बहाने भिंड रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाया। यहां कथित तौर पर उसे धमकाकर उसके साथ जबरन गलत काम किया।


  • जब नाबालिग ने शिकायत करने की बात कही तो,आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई और महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है।

    Share:

  • MP में घरेलू गैस कनेक्शन पर संकट, 14.2 किलो सिलेंडर का विकल्प हटा, बड़े शहरों में 70 हजार आवेदन अटके

    Tue Nov 24 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 9 फरवरी से ही नए कनेक्शन मिलने बंद हैं और सब्सिडी वाले गैस कनेक्शन भी बंद बताए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved