
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 9 फरवरी से ही नए कनेक्शन मिलने बंद हैं और सब्सिडी वाले गैस कनेक्शन भी बंद बताए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में करीब 70 हजार आवेदन अटके पड़े हैं।
सॉफ्टवेयर से 14.2 किलो सिलेंडर का विकल्प हटा
मिली जानकारी के मुताबिक, इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस ने नए 14.2 किलो के कनेक्शन रोक दिए हैं और तीनों कंपनियों के सॉफ्टवेयर से 14.2 किलो वाले सिलेंडर का विकल्प हटा दिया गया है। अब नए कनेक्शन के लिए केवल 5 किलो और 10 किलो सिलेंडर के ही विकल्प उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
महंगे पड़ रहे छोटे सिलेंडर, राहत का इंतजार
बताया जा रहा है कि घरेलू सिलेंडर के मुकाबले छोटे सिलेंडर और कमर्शियल गैस दोगुने से ज्यादा महंगी पड़ रही है, और 10 किलो का नया गैस सिलेंडर अब 1600 रुपये में मिल रहा है। फिलहाल नए कनेक्शन शुरू होने की तारीख तय नहीं हो सकी है, जिससे आवेदकों को राहत का इंतजार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved