img-fluid

इंडिया गठबंधन में बड़ी फूट, शरद पवार की NCP ने परिसीमन बिल का किया सपोर्ट

November 27, 2026

नई दिल्ली: शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने परिसीमन बिल का सपोर्ट किया है. शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड में इस बारे में जानकारी दी है. जितेंद्र आव्हाड ने पार्टी चीफ शरद पवार से मिलने के बाद साफ किया कि पार्टी प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल का सपोर्ट करेगी. उनकी यह बात पार्लियामेंट के स्पेशल सेशन से पहले इस कानून पर पार्टियों के बीच पॉलिटिकल चर्चा और अलग-अलग राय के बीच आई है. शरद पवार की NCP-SP ने पहले ही यह कह दिया था कि अगर हर राज्य में लोकसभा सीटों में एक जैसी 50% की बढ़ोतरी होती है, तो वो परिसीमन बिल का समर्थन करने के लिए तैयार है, न कि सिर्फ आबादी के हिसाब से रिप्रेजेंटेशन तय किया जाए.

सुप्रिया सुले ने ये तर्क दिया था कि एक जैसी बढ़ोतरी से राज्यों को आबादी बढ़ने में अंतर की वजह से नुकसान होने से बचाया जा सकेगा. हालांकि उनकी इस बात ने INDIA ब्लॉक पार्टनर्स, खासकर कांग्रेस के साथ उसके तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए थे. दरअसल, यूनियन कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल में बदलाव को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की प्रस्तावित बिल का मकसद लोकसभा की मौजूदा 543 चुनी हुई सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करना है.


  • कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से बीजेपी को चुनावी फायदा हो सकता है, क्योंकि उत्तर भारत में उसकी स्थिति मजबूत है. हालांकि बीजेपी ने विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि वह इस कानून के लिए समर्थन जुटाने के लिए अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों से संपर्क कर रही है. दरअसल, संसद 30 नवंबर से एक स्पेशल सेशन बुलाएगी, जिसमें सबसे पहले लोकसभा की मीटिंग होगी और उसके बाद 2 दिसंबर से राज्यसभा की मीटिंग होगी. इस स्पेशल सेशन में जरूरी कानूनी मामलों पर फोकस होगा, जिसमें महिला रिजर्वेशन और डिलिमिटेशन बिल भी शामिल है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved