img-fluid

इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे से पहले किया लूट का खुलासा, महंगे शौक और नशे की लत के चलते करते थे वारदात

November 28, 2026

इंदौर। इंदौर में बायपास सर्विस रोड पर स्कूटी सवार के साथ हुई लूट की वारदात का कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।


  • दरअसल यह घटना 25 नवंबर की रात बजे की है। जिसमें बताया जा रहा है कि फरियादी अपनी स्कूटी से बायपास सर्विस रोड स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा था, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसके सिर पर कड़े से वार किया और स्कूटी छीनकर फरार हो गए। जिसमें इस मामले में कनाड़िया पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सन्नी उर्फ माना, सुमित चावरे और एक अन्य सुमित को गिरफ्तार कर लिया। वही मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ माना के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने और चोरी सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved