img-fluid

आरक्षण से महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

November 28, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि आरक्षण से महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा (Reservation will provide greater representation to Women) ।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने को देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा का प्रतिनिधित्व बढ़ सकेगा और महिला आरक्षण के जरिए प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देना जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विधेयक में संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

    गृह मंत्री ने कहा कि अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों को सदन में रख सकेंगे। इससे क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को मजबूत करेगा। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करने की अपील की।

    Share:

  • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, बल्कि देश का विषय - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Sat Nov 28 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि महिला आरक्षण राजनीति का नहीं (Women’s Reservation is not matter of Politics), बल्कि देश का विषय है (But an issue of Nation) । उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल को लेकर अब सब कुछ पूरी तरह साफ हो गया है और इसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved