img-fluid

म्यांमार में एक शादी पर हवाई हमले में 20 लोगों की मौत…. 3 दिन में हुए बम धमाकों पर मारे गए 60 लोग

November 29, 2026

यंगून। म्यांमार (Myanmar) में शनिवार को हवाई हमलों (Airstrikes) में शनिवार को 30 लोग मारे गए। इसके साथ ही बमबारी में तीन दिन में मरने वालों की संख्या 60 से अधिक हो गई। यह उस अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की घोषणा के एक हफ्ते बाद हुआ, जिसमें यहां पर सरकार द्वारा जनसंहार की बात कही गई थी। उत्तर-पूर्व इलाके के मोग बाय जिले (Mog Bay Districts) में एक शादी पर हुए हमले में, करीब 20 लोग मारे गए। वहीं, पश्चिमी राखाइन (Western Rakhine) में दो अलग-अलग बम धमाकों में कई अन्य लोग मरे। वहीं, स्वघोषित राष्ट्रीय एकता सरकार ने कहा कि मध्य म्यांमार में गुरुवार को 29 लोग मारे गए।

खून से लथपथ लोग
एक गवाह द्वारा लिए गए वीडियो, शादी स्थल पर हमले के बाद खून से लथपथ पीड़ितों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा दिखा। एक बचाव संगठन के नेता ने मृतकों की संख्या 21 बताई। मारे जाने वालों में पांच बच्चे भी शामिल थे। गवाह के मुताबिक उसने एक विमान को ऊपर से उड़ते हुए देखा। इससे पहले, उस जगह पर एक बम गिरा, जहां दो विस्थापित लोगों की शादी की तैयारी की जा रही थी। इन गवाहों ने एएफपी को नाम न छापने की शर्त पर बताया।


  • गवाह ने क्या बताया
    गवाह के मुताबिक वह तुरंत घटनास्थल की ओर भागा। उसने कहा कि मैंने 17 डेडबॉडी देखीं और कई घायल मिले। उसने बताया है कि मैं एकदम परेशान था और समझ नहीं आ रहा था कि पहले किसकी मदद करे। गवाह ने आगे बताया कि कुछ लोग लापता हैं, जिसमें मेरी भतीजी भी शामिल है। मैं अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाया हूं। किसी भी तीन हमलों के बारे में कोई टिप्पणी करने के लिए म्यांमार सेना से संपर्क करना संभव नहीं था।

    गवाह ने छह वीडियो दिए, जिनमें से एक में उसने कहा कि ज्यादातर घायल महिलाएं और बच्चे थे। दूसरे में, वह एक खून से लथपथ रोती हुई लड़की को लेकर चल रहा था। लड़की बार-बार पूछ रही है कि मेरे माता-पिता कहां हैं? उनके साथ क्या हुआ है? वे कहां हैं? लड़की आगे कह रही है, ‘कृपया मेरी मां को फोन करें।’ इस पर गवाह ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहता है कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारी मां को फोन करूंगा। लेकिन पहले इलाज के लिए क्लिनिक चलते हैं।

    गौरतलब है कि साल 2021 में हुए तख्तापलट के बाद हुए गृहयुद्ध में हुई मौतों के बाद यह हमले एक बड़ी जनहानि हैं। निगरानी समूह एकलेड के मुताबिक, सभी पक्षों में 1,00,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सेना मोग बाय शहर पर नियंत्रण रखती है, लेकिन विपक्षी ताकतें इसके बाहर के इलाके में काम करती हैं। यह इलाके शान और कारेनी राज्यों की सीमाएं हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से पलायन कर चुके हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved