img-fluid

तालिबान राज में धमाके से फिर दहला अफगानिस्तान, स्कूल में हुए ब्लास्ट में कई छात्रों की मौत

November 28, 2026

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को एक मिडिल स्कूल में जोरदार धमाके खबर सामने आई है। इस विस्फोट में कई छात्रों की मौत होने और कुछ के घायल होने की खबर है। कुनार प्रांतीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ और इसमें कितने छात्रों की जान गई है।


  • कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान के मुताबिक, धमाका शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रांत के अंदार सेर इलाके में स्थित एक स्कूल में हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कई छात्र मारे गए या घायल हुए हैं। धमाके के बाद कुनार प्रांत की जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस के मुताबिक, जांच की जा रही है और फिलहाल विस्फोट की वजह का पता नहीं चल सका है। कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। RT मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट में 6 बच्चों की मौत हुई है जबकि 90 से ज्यादा घायल हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved