img-fluid

परिसीमन बिल पर आम सहमति के लिए कांग्रेस सक्रिय: आज स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खड़गे-राहुल

November 29, 2026

नई दिल्ली. परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (‘India’) के भीतर आम सहमति बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात करेंगे.


  • सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना होगा और दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेगा. वहां मल्लिकार्जुन खड़गे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलेंगे.

    इसके बाद शाम को वो मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी अहम बैठक होगी. बता दें कि शरद पवार पिछले तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. कांग्रेस नेतृत्व उनसे वहीं मुलाकात कर सकता है. बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी साथ जा सकते हैं.

    परिसीमन बिल को लेकर क्या है पूरा विवाद?
    देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों के नए सिरे से निर्धारण यानी परिसीमन को लेकर लंबे समय से सियासी बहस छिड़ी हुई है. वर्तमान में सीटों की संख्या 1971 की जनगणना पर आधारित है, जिस पर लगी रोक 2026 के बाद खत्म हो रही है.

    इस मुद्दे पर दक्षिण भारत के राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी DMK और दूसरे विपक्षी दलों को बड़ी आशंका है. उनका मानना है कि अगर ताजा जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया, तो जनसंख्या नियंत्रण के मानकों को लागू करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी.

    इसके उलट, ज्यादा जनसंख्या वाले उत्तरी राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी, जिससे कथित तौर पर संसद में दक्षिणी राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कमजोर पड़ सकता है.

    गठबंधन में एकजुटता दिखाने की कोशिश
    इसी संवेदनशील मुद्दे पर डीएमके और दूसरे सहयोगी दल एक स्पष्ट और ठोस रुख चाहते हैं. कांग्रेस की कोशिश है कि परिसीमन बिल पर कोई भी कदम उठाने से पहले सहयोगी दलों की चिंताओं को सुना जाए. खड़गे और सोनिया गांधी की इस सक्रियता को गठबंधन के भीतर तालमेल बिठाने और साझा रणनीति तैयार करने की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved