img-fluid

पटना में 15 साल की छात्रा को किया अगवा, कार में लेकर घूमता रहा आशिक; गंदे वीडियो भी बनाए

October 13, 2025

नई दिल्‍ली । पटना(Patna) में बेऊर थाना पुलिस(Beur Police Station) ने पॉलिटेक्निक(Polytechnic) की अपहृत छात्रा को सात दिन बाद सकुशल बरामद(recovered safely) कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अगवा करने वाले युवक मुकुंद कुमार उर्फ मुकेश कुमार, विशुनपुर पकड़ी (बेऊर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी कार से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।


  • आरोपित पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी के लिए छात्रा का अपहरण किया था। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम 15 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा घर से सामान लेने निकली थी। उसी दौरान मुकेश कुमार ने कार से उसे अगवा कर लिया था। बाद में वह पीड़िता को हाजीपुर व अन्य जगह पर ले गया। आरोप है कि उसने छात्रा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसका वीडियो भी बनाया। मुकुंद कमार पीड़िता के परिवार वालों को धमकी भरे संदेश भेज रहा था।

    वह धमकी दे रहा था कि जैसा कहा जाए वैसा करो, नहीं तो छात्रा का वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता की मां ने बेऊर थाना में बेटी को अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बेऊर पुलिस ने गर्दनीबाग स्थित बीडी कॉलेज के पास से शनिवार को आरोपित को कार से कहीं जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। कार में ही छात्रा भी थी।

    तलाशी लेने पर पुलिस ने गाड़ी से हथियार भी मिले। वहीं, उसके मोबाइल फोन में छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपित मुकेश पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पटना पश्चिमी सिटी एसपी ने बताया कि आरोपित से कार, एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोबाइल मिले है उसे जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • US : ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट, बोले-मैं वॉर सुलझाने में माहिर, गाजा में मैंने 8वां युद्ध रुकवाया

    Mon Oct 13 , 2025
    नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार देर रात एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्व (World) के कई पुराने विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच का विवाद भी शामिल है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved