सतना। मध्य प्रदेश के सतना (Satna MP) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग ने स्कूल शिक्षक और दो अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की तो आरोप झूठे निकले और नाबालिग पांच महीने की गर्भवती पाई गई।
जांच में सामने आया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई थी। नाबालिग का अपने ही गांव के एक सहपाठी से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। गर्भ ठहरने के बाद लड़की ने परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए शिक्षक समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा दिए। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
पीड़िता की दादी के बाद ही पुलिस ने जांच की शुरू
दरअसल सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र की एक 16 साल की नाबालिग मंगलवार की शाम जांच के बाद 5 माह की गर्भवती निकली। इस मामले के सामने आने के बाद पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को गुमराह करते हुए स्कूल में गैंगरेप किए जाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ डाली थी. इस बात का खुलासा बुधवार को पुलिस जांच के बाद हुआ है. टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की दादी के बयान के बाद रात में ही मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
पीड़िता ने पुलिस को किया गुमराह
पीड़िता के गांव एवं उसके परिवार से पूछताछ के दौरान कुछ अलग ही कहानी सामने आई. इसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा से पीड़िता से अलग से बात कर उसके बयान रिकॉर्ड दर्ज कराए गए, जिसमें पीड़िता ने स्वीकार किया है कि उसने परिजनों और पुलिस को गुमराह किया था. जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता के अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध थे. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved