img-fluid

MP में 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म, घर में बच्ची को अकेली देख दरिंदा बना युवक

February 28, 2026

दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। देर रात परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर के द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसको तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची का जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। परिजनों ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया जहां तत्काल डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्ची का परीक्षण कराया गया बच्ची की हालत अभी ठीक है आरोपी पर पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।


  • वहीं परिजनों के बताएं अनुसार वह घर पर काम कर रहे थे बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही एक व्यक्ति के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टी आई कोतवाली मनीष कुमार,टी आई अंजलि अग्निहोत्री, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल, डॉक्टर सीमा के अलावा और भी डॉक्टर टीम बच्ची के इलाज में लगे हुए हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved