
इंदौर। सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक कार वाले ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। 50 साल के रहीशउद्दीन पिता अमीरुद्दीन शेख निवासी रतलाम के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जा रहा है कि मेडिकैप्स कॉलेज के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। उधर, एक अन्य हादसे में ग्राम रातन निवासी 25 साल का रघु पिता गुलाब बीती 10 तारीख को सडक़ हादसे में घायल हो गया था। वह और उसका दोस्त बाइक से कनाडिय़ा क्षेत्र में जा रहे थे, तब दोनों को एक कार वाले ने टक्कर मार दी थी। घायल रघु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
पत्नी कहीं चली गई थी युवक ने दी जान
इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी वियोग में उसने यह कदम उठाया। 25 साल के राहुल पिता सूरजमल निवासी मूसाखेड़ी के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। राहुल हम्माली करता था। मई में उसकी पत्नी लापता हो गई थी। आशंका है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एक अन्य घटना में चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 30 साल के राहुल पिता श्याम निवासी प्रताप नगर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved