
नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई का साथी गैंगस्टर सचिन थापन को मंगलवार (1 अगस्त) को अजरबेजान से दिल्ली लाया गया. वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में वांटेड था. दुबई से उसने मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग की थी और बाकू से हिरासत में लिया गया था. उसे दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल भारत लाया.
सचिन को इसी महीने अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था. सचिन पर आरोप है कि उसने मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग की थी और वह फर्जी पासपोर्ट पर अजरबैजान भागा था. एनआईए टेरर-गैंगस्टर मूसेवाला मर्डर केस की जांच कर रही है. मामले में अब तक एनआईए ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved