img-fluid

सलीम वास्तिक पर बनने वाली थी फिल्म, मिल चुके थे 15 लाख एडवांस, जानिए क्या था मूवी का नाम

April 27, 2026

नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi) में 31 साल पहले बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाला यूट्यूबर सलीम वास्तिक (YouTuber Salim Wastik) फिर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) पहुंच गया है। इस बीच एक और खुलासा हुआ है। उसकी जिंदगी पर फिल्म बनने वाली थी। इसके लिए 15 लाख एडवांस भी उसे मिल चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों सलीम पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी। उसे लोग सुधारवादी सोच का व्यक्ति समझते थे। कुछ लोग उसके जीवन को फिल्मी परदे पर लाने की तैयारी भी कर रहे थे। यह खुलासा भी हुआ कि उसे एक फिल्म के लिए 15 लाख का साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने किया था संपर्क
गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सलीम ने खुद यह स्वीकार किया कि एक मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने उसकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने के लिए उससे संपर्क किया था। सलीम वास्तिक के जीवन और उस पर हुए हमलों पर आधारित जिस फिल्म को बनाने की बात थी, उसका शीर्षक ‘एक्स मुस्लिम’ रखा जाना था।


  • पैरोल से छूटने के बाद बदली पहचान
    साल 1995 में दिल्ली के दरियागंज स्थित रामजस स्कूल में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर रहे सलीम खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी के 13 साल के बेटे का अपहरण कर लिया था। सलीम ने फिरौती नहीं मिलने पर मासूम की बेरहमी से कत्ल कर शव छिपा दिया था। इस मामले में 1997 में कोर्ट ने सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस बीच साल 2000 में सलीम को पैरोल मिली, तो वापस जेल लौटने के बजाय फरार हो गया। बात फरारी तक ही नहीं रुकी, उसने खुद को कानून की पहुंच से दू्र रखने के लिए अपनी पुरानी पहचान को ही पूरी तरह मिटा दिया। उसने खुद को सरकारी दस्तावेजों में ‘मृत’ घोषित करा दिया।

    गढ़ी थी मौत की झूठी कहानी
    साल 2000 में पैरोल मिलने के बाद पहचान बदलकर हरियाणा-यूपी में रह रहा सलीम अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़कर 26 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। अब उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पहचान छिपाने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। झूठे दस्तावेज तैयार कर खुद को सजा से बचाने के आरोप में पुलिस उसके खिलाफ नया केस दर्ज कर सकती है। मामले की जांच से जुड़े क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कानून के हिसाब से जो भी प्रावधान है, उसे सख्ती से अमल में लाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • ट्रंप का दावा-पुतिन और जेलेंस्की से ‘अच्छी बातचीत’, जल्द खत्म हो सकता है युद्ध

    Mon Apr 27 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russo-Ukrainian War) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही है और जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘द संडे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved