मनोरंजन

Twinkle Khanna की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ पर बनेगी फिल्म

फिल्म अभिनेत्री व लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) लम्बे समय से अभिनय जगत से दूर हैं, लेकिन उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की शॉर्ट स्टोरी ‘सलाम नोनी आपा’ (‘Salaam Noni Appa’ ) पर फीचर फिल्म बनने जा रही है।इस फिल्म का निर्देशन सोनल डबराल करेंगे। इसकी जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।हालांकि इस फिल्म का टायटल अभी तय नहीं हुआ है।ट्विंकल ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इसके लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के बारे में ट्विंकल खन्ना का कहना है, सलाम नोनी आपा, मेरी दूसरी किताब से है ,जो मेरी दादी और उनकी बहन के बीच रिलेशंस पर बेस्ड है। इस पर पहले प्ले भी हो चुका है।



रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विंकल की शार्ट स्टोरी पर बन रही ये फिल्म प्रगतिशील, संवेदनशील, हास्य से भरपूर होगी। फिलहाल फिल्म के टायटल के साथ-साथ फिल्म के कास्ट को भी लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share:

Next Post

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की मांग, नए स्थायी सदस्यों को भी दिया जाए वीटो का अधिकार

Wed Apr 27 , 2022
संयुक्त राष्ट्र। वीटो के उपयोग के मामले में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए स्थायी जनादेश पर संकल्प में भारत ने अपना नजरिया दुनिया के सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आर रवींद्र ने कहा कि वीटो का उपयोग करने का विशेषाधिकार केवल पांच सदस्य देशों को दिया गया है। यूएनजीए […]