
पटना। बिहार में केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है।
यह बल केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों और उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से निवेशकों के बीच एक नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने एवं उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं। इस बढ़े हुए उत्साह और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए उद्योगों को सुरक्षित माहौल देना आवश्यक है, जिसके लिए BISF का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved