img-fluid

बाढ़ में बह गए युवक को एक बकरी ने ऐसे बचा ली जान

August 30, 2025

देहरादून। जाको राखे साइयां मार सके न कोय… यह कहावत पौंसारी गांव (Paunsari village) में आई प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) के वक्त एक बार फिर चरितार्थ हुई। भारी बारिश (Heavy rain) के कारण मलबा आने से खाईजर निवासी 14 वर्षीय पवन मकान और गोशाला के साथ बह गया था। थोड़ी देर बहने के बाद वह एक बकरे के साथ छटककर रिंगाल की झाड़ी में फंस गया। रातभर दोनों उसी झाड़ी में अटके रहे। अगले दिन सुबह गांव के देवराम ने उसे देखा और झाड़ी से बाहर निकाला। रातभर युवक के साथ रही बकरी सुबह ग्रामीणों के आने पर डर गई और नदी में कूद गई और बह गई। पवन को जिला अस्पताल भर्ती किया है।

कपकोट तहसील के पौंसारी गांव के खाईजर में गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे अतिवृष्टि के चलते रमेश जोशी और पूरन जोशी का मकान बह गया। अब वहां मकानों का नामोनिशान तक नहीं है। आफत बनकर बरसी बारिश ने रमेश जोशी के खुशहाल परिवार को उजाड़ डाला है। आपदा में रमेश जोशी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनका एक पुत्र सुमित लापता है। दूसरा पुत्र पवन मलबे में बह गया था जिसकी किसी तरह जान बच गई। वह बकरियों के झुंड के साथ मबले में बहकर 100 मीटर दूर तक गया। यहां से वह एक बकरी के साथ छिटककर रिंगाल की झाड़ी में गिर गया और रात भर वहीं फंसा रहा। बकरी के साथ चिपककर उसने पूरी रात गुजारी।



शुक्रवार की सुबह गांव के ही देवराम वहां पहुंचे। उनकी नजर रिंगाल की झाड़ी पर पड़ी। वहां पवन मिट्टी से सना हुआ था। देवराम ने हिम्मत जुटाकर उसे झाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान रातभर झाड़ी में फंसी बकरी इतनी डरी थी कि ग्रामीणों को देखकर नीचे नदी में कूद गई और बह गई। इसके बाद पवन को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक इलाज गांव में किया। बाद में उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। पूर्व शिक्षक देवीदत्त पांडे ने बताया कि 14 वर्षीय पवन भी मकान के साथ ही बह गया था। किसी को भी उसके बचने की उम्मीद नहीं थी। भीषण आपदा में उसका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
बड़ा भाई गणेश बनेगा सहारा

रमेश जोशी के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र गणेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार रात घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया। अब वही पवन का सहारा बनेगा। रमेश पशुपालन के साथ यजमानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी गणेश पर आ गई है।

Share:

  • 7वीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने किया रेप, बोला- मैं तुझसे निकाह करना चाहता हूं, गिरफ्तार

    Sat Aug 30 , 2025
    अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले (Aligarh district) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जवां ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक ने 11 वर्षीय सातवीं की छात्रा का रेप कर दिया। रेप के बाद प्रधानाध्यापक छात्रा से बोला कि मै तुझसे प्यार करता हूं, निकाह करना चाहिता हूं। प्रधानाध्यापक ने पीड़ित छात्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved