img-fluid

सीहोर में रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेम संबंध में ‘बाधा’ बनी मासूम की हत्या, मां और प्रेमी गिरफ्तार

February 23, 2026

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां नौ साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार (Mother and lover arrested) किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बच्ची का गला घोंटकर हत्या (Murder of girl child) की साजिश रची, क्योंकि वह उनके संबंधों में बाधा बन रही थी।

17 फरवरी को हुई थी वारदात

घटना ग्राम बाबरी, थाना रेहटी क्षेत्र की है। 17 फरवरी को नौ वर्षीय राधिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में बच्ची की मां सुषमा यदुवंशी ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम ने संभाली जांच

जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया। टीम ने गांव में पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की पड़ताल शुरू की।

पूछताछ में खुली साजिश

जांच के दौरान पुलिस को राहुल यदुवंशी पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका बच्ची की मां के साथ प्रेम संबंध था और बच्ची उनके मिलने-जुलने का विरोध करती थी। इसी वजह से दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।



  • ऐसे रची गई हत्या की योजना

    पुलिस के मुताबिक, तय योजना के अनुसार 17 फरवरी की सुबह मां घर से मजदूरी पर चली गई, जबकि बच्ची को घर पर अकेला छोड़ा गया। इसी दौरान आरोपी प्रेमी घर पहुंचा और कपड़े से गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, जिससे पुलिस को पूरी साजिश का सुराग मिला।

    दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    पुलिस ने मां सुषमा यदुवंशी (28) और उसके प्रेमी राहुल यदुवंशी (36) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    गांव में शोक और आक्रोश

    इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मासूम की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की है।

    Share:

  • बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक

    Mon Feb 23 , 2026
    न्यूज डेस्क. 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों यानी बाफ्टा ( BAFTA) में उस समय हर भारतीय प्रशंसक (Indian fans) की आंखें नम हो गईं, जब दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को श्रद्धांजलि (tribute) दी गई। भारतीय अभिनेता को वैश्विक सिनेमा जगत की उन महान हस्तियों में शामिल किया गया, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved