बड़ी खबर

जालंधर और कपूरथला से किसानों का बड़ा काफिला सिंघु बार्डर के लिए रवाना

चंडीगढ। किसान मजदूर संघर्ष समिति (Kisan Mazdoor Sangharsh Samiti) के आहवान पर पंजाब के जिला जालंधर और कपूरथला बड़ा काफिला दिल्ली के सिंघु बार्डर के लिए रवाना हुआ है। शाहकोट, लोहियां और सुल्तानपुर लोधी के हजारों किसान और मजदूर दिल्ली की ओर ट्रैक्टरों से रवाना हुए हैं।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू (Satnam Singh Pannu) ने कहा है कि जिस तरह से आरएसएस (RSS) के लोग हमारी महिलाओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं पर हमला कर रहे हैं वह असहनीय है। उन्होंने सिंघू बॉर्डर तक पहुंचने के किसानों से अपील की है।


किसान संगठन के नेताओं ने कहा है कि दिल्ली लाल किले की हिंसा के बाद फिरोजपुर, होशियारपुर, तरनतारन, गुरदासपुर के हजारों मजदूर और किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को अपने कार्यों से परहेज करने और शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को परेशान न करने की चेतावनी दी है। नेताओं ने कहा है कि बड़ी संख्या में किसानों के काफिलों का गठन किया जाएगा। हर दिन दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा।


सतनाम सिंह पन्नू ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिंघू बार्डर पर हिंसा को भड़काने के लिए आरएसएस के लोगों को भेज रही है। हमारे नुकसान के लिए मोदी सरकार रणनीति बना रही है। लेकिन हम भी अपने लक्ष्य पर डटे हुए हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हम लोग कहीं नहीं जाएंगे। हमारे साथ आंदोलन में शाम को और किसान जुड़ने वाले हैं। गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के बाद से 100 से ज्यादा किसान लापता हैं। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में किसान यूनियन ने शनिवार को हेल्पलाइन नंबर (helpline number) जारी किया है। इस नंबर 9315848586 पर ऐसे लोगों की जानकारी दी जा सकती है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि लापता किसानों की जानकारी इस नंबर पर दी जा सकती है।

Share:

Next Post

केन्द्रीय बजट से सभी को राहत की उम्मीद

Sun Jan 31 , 2021
– आर.के. सिन्हा केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जब देश का आगामी 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी तो उनकी मंशा यही रहेगी कि देश के सभी वर्गों के हितों के लिए कुछ न कुछ किया जा सके। पिछले साल तो सारी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ती रही। भारत का भी शायद ही कोई शख्स ऐसा […]