
नई दिल्ली. फरवरी के आखिर में ग्रहों की स्थिति एक खास योग (Special Yoga) बना रही है, जिसका असर कई राशियों (Zodiac signs) पर देखने को मिलेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी यानी कल मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. जहां पहले से ही कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं, ऐसे में मंगल के आते ही पांच ग्रह एक साथ आ चुके हैं और पंचग्रही योग (Panchagrahi Yoga) बन चुका है. खास बात यह है कि यह संयोग होलाष्टक (Holashtak) पर आज बन रहा है, इसलिए होली तक का समय कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. हालांकि, होली के बाद स्थितियों में सुधार आने के संकेत हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. बिजनेस में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, वरना नुकसान हो सकता है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भी परेशानी दे सकता है. अगर नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें. नौकरी से संबंधित फैसला होली के बाद करें. यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ध्यान रखें. सेहत के मामले में पेट और दिल से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. इस समय भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रह सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को इस दौरान सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. खानपान में लापरवाही से दिक्कत हो सकती है, जैसे फूड पॉइजनिंग या बीपी से जुड़ी परेशानी. नींद पूरी न होने की समस्या भी परेशान कर सकती है. व्यापार करने वालों को नुकसान या खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है. इस समय जल्दबाजी में निवेश करना सही नहीं रहेगा. बोलचाल में संयम रखें, वरना रिश्तों और मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है. उधार देने या लेने से भी फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. उपाय के तौर पर गाय की सेवा करना और उसे हरा चारा खिलाना लाभकारी माना गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved