img-fluid

‘राजा शिवाजी’ में दमदार स्टारकास्ट: रितेश देशमुख ने लिए 15 करोड़, बाकी सितारों की फीस भी चर्चा में

April 22, 2026
नई दिल्ली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि(historical drama) पर बनी फिल्म “राजा शिवाजी”(Raja Shivaji) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों(anticipated films) में शामिल है। फिल्म में (Riteish Deshmukh) छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं और साथ ही निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। 1 मई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी फीस को लेकर भी खूब चर्चा है।
रितेश देशमुख
फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर Riteish Deshmukh ने इस प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर 15 से 18 करोड़ रुपये की फीस ली है। यह उनके करियर का एक बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
अभिषेक बच्चन
Abhishek Bachchan इस फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले के किरदार में नजर आएंगे। यह उनकी मराठी सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 6 से 8 करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय दत्त
Sanjay Dutt फिल्म में अफजल खान की भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस दमदार किरदार के लिए उन्हें कथित तौर पर 8 से 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
महेश मांजरेकर
Mahesh Manjrekar ‘राजा शिवाजी’ में लखु\जी जाधव का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें इस भूमिका के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं।
फरदीन खान
Fardeen Khan फिल्म में मुगल बादशाह शाहजहां के रोल में नजर आएंगे। उनकी फीस 2 से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भाग्यश्री
Bhagyashree इस फिल्म में जीजाबाई (छत्रपति शिवाजी महाराज की मां) की अहम भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 1 से 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
  • बड़ी स्टारकास्ट, बड़ा बजट
    फिल्म की स्टारकास्ट और उनके किरदारों को देखते हुए साफ है कि “राजा शिवाजी” बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार की गई है। ऐतिहासिक किरदारों और दमदार कलाकारों के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकती है।

    Share:

  • अभिनेता प्रकाश राज पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत.

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्ली: अभिनेता (Actor) प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में रामायण (Ramayana) से जुड़े एक कथित टिप्पणी(Alleged Remark) और प्रस्तुति को लेकर उनके खिलाफ शिकायत (Complaint) दर्ज की गई है, जिसमें उन पर धार्मिक भावनाओं (Religious Sentiments) को आहत करने और समाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved