img-fluid

असम, बंगाल में भगवा लहर, तमिलनाडु में थलपति विजय ने खत्म किया स्टालिन का राज, केरलम में वाम का अंतिम किला भी ढहा

May 04, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (Bengal), असम (Assam), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और केरलम (Kerala) समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है. पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां बीजेपी ने 190 का आंकड़ा पार कर लिया है, टीएमसी पर बढ़त बना ली है तो वहीं असम में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.  तमिलनाडु में फिल्म अभिनेता थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने 110 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं, केरलम में वामपंथियों का अंतिम किला भी ढह गया है. यहां कांग्रेस के गठबंधन यूडीपीएफ ने 98 सीटों पर बढ़त बना रखी है. पुडिचेरी में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना रखी है और सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. वहीं तमिलनाडु में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.


  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. जिन पर वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. एक सीट पर पुनर्मतदान होना है, जिसकी वजह से आज 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टाइट फाइट नजर आई, लेकिन अब बीजेपी ने बड़ी लीड ले ली है.

    असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. प्रदेश की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है. वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है. प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. असम में भाजपा रुझान में 126 सीटों में से 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले 2 सीटें खोती नजर आ रही है. कांग्रेस इस समय 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है. डीएमके को करारी चोट देते हुए फिल्म अभिनेता थलापति विजय की नवगठित टीवीके ने 109 सीटों पर बड़ी बढ़त बना ली है. वहीं डीएमके 61 और एआईडीएमके 64 सीटों पर बढ़त बना चुकी है.

    केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इस बार सूबे में 78.27 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है. केरल में एलडीएफ हार की तरफ बढ़ गई है. यहां कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ ने 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है. वहीं पुडिचेरी में भाजपा नीत गठबंधन ने 15 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है.

     

    Share:

  • बरगी हादसे पर पर्यटन निगम के अधिकारी का अजीब दावा, बोले... लाइफ जैकेट पहनना जरूरी नहीं

    Mon May 4 , 2026
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स के नियमों का उल्लंघन, नियमों के विपरीत चलता रहा क्रूज जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे ने मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। हादसे में कई लोगों की जान चली गई, लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का अजीबोगरीब रवैया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved