
डेस्क। गर्लफ्रेंड को लेकर आपत्तिजनक बात बोलने पर नागपुर सेंट्रल जेल में अपराधियों के दो गुट आपस में भीड़ गए। वारदात में दोनों गुटों के दो से तीन सदस्य जख्मी हो गए हैं। वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने सेंट्रल जेल के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। जेल परिसर में हुए इस संघर्ष के कारण बाकी कैदियों में भी हड़कंप मचा रहा। वारदात के बाद जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाकी कैदियों को बैरक में बंद कर मामले को शांत किया। ये सभी विचाराधीन कैदी हैं। वहीं, नागपुर की धंतोली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved