बैतूल। थाना क्षेत्र के जामठी गांव (Jamathi village of police station area) में बिजली करंट लगने से एक किशोर की मौत (teen death) हो गई। बताया जाता है प्रीतम पिता किशोरी उईके 16 वर्षीय युवक गोला ईवने के खेत मे पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी बीच रास्ते में 11 केवी लाइन बिजली (line power) कि तार टूट कर गिरा हुआ था। वह किशोर उस टूटे बिजली तार के संपर्क में आ गया, और करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
जर्जर तार बदलने के लिए गुहार लगा चुके हैं, परंतु बिजली विभाग के कानों पर जूं नहीं रेंगी, आखिर हादसा हो गया और एक किशोर की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के उदासीनता के कारण एक किशोर उम्र बालक की जान चली गई, इसलिए बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कार्यवाही होना चाहिए। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved