आचंलिक

मन्नत के निशान लेकर पहुँचे श्रद्धालु, दिनभर चला दर्शन का दौर

  • नवकली नाग महाराज मंदिर पर हुए अनुष्ठान

नागदा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में तेजा दशमी की धूम रही। घरों में दाल-बाटी बनी। वहीं श्रद्धालु ने पैदल मंदिर पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज को मन्नत के निशान चढ़ाएं। सुबह से शाम तक तेजाजी मंदिरों पर दर्शन का क्रम चला।
पाडल्याकलां स्थित नवकली नाग महाराज वीर तेजाजी मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। पंडा मानसिंह चौधरी व मंदिर समिति सदस्य बंटू बोड़ाना ने बताया दशमी पर सुबह 7 बजे तेजाजी महाराज का अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया। सुबह 9 बजे तेजादशमी महायज्ञ एवं मेल आरती की गई। सुबह 10 बजे मन्नती निशान चढ़ाने का दौर शुरू हुआ जो दिनभर चला। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जहरीले जंतु एवं सर्पदंश से पीडि़त लोगों की तांती छोड़ी गई। रात 8.30 बजे महाआरती व नगर पालिका द्वारा रात 9.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया।


गौरतलब है कि मंदिर परिसर में दो दिनी मेला भी चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर अखाड़ों के कलाकारोंं ने हैरतअंगेज करतबोंं का प्रदर्शन भी किया।

Share:

Next Post

त्याग की प्रतिमूर्ति है शिक्षक... नपा ने 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान, बीसीआई में स्मार्ट क्लास शुरू

Tue Sep 6 , 2022
नागदा। जो विद्यार्थी शिक्षक का सम्मान करते है वह शिक्षक का व्यक्तिगत सम्मान नहीं अपितु उनके त्याग का, उनके द्वारा आपको समर्पित किए गए समय का सम्मान है। यह बात मूर्तिपूजक जैन साध्वी तत्वलताश्रीजी ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या उमावि परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के त्याग की व्याख्या […]