मुंबई। कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiya 3) के ट्रेलर के बाद अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस ट्रैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि पहली भूल भुलैया से इस गाने ने धमाल मचाया हुआ। भूल भुलैया 2 में इस गाने का रीमेक हुआ जो खूब हिट हुआ था और कार्तिक आर्यन के डांस की तारीफ हुई थी। अब भूल भुलैया 3 के लिए एक बार फिर से इस गाने का रीमेक हुआ है, और गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने में इस बार नीरज श्रीधर के अलावा दिलजीत दोसांझ ने भी आवाज दी है। वहीं अमेरिकी रैपर पिटबुल ने का रैप भी आपको गाने में सुनाई देगा। इस गाने में एक और सरप्राइज है। वायरल मीम ‘हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद…ये क्या हुआ’ का इस्तेमाल भी गाने में किया गया है।
भूषण कुमार ने टाइटल ट्रैक पर क्या कहा?
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ये यूनीक कोलैब किया है और इस बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि वो इसके लिए काफी उत्साहित हैं। भूषण ने कहा, पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और नीरज श्रीधर को एक साथ पहली बार भारतीय सिनेमा में लाया गया है। प्रीतम और तनिष्क बागची ने बीट्स तैयार की हैं साथ ही हम बॉलीवुड म्यूजिक की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए भूषण कुमार ने कहा कि सभी के फेवरिट कार्तिक आर्यन अपने बेहतरीन चार्मिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके शानदार ग्लाइडिंग डांस मूव्स हर किसी को डांस करने पर मजबूर कर देंगे। यह कोलैबोरेशन एक माइलस्टोन है और हम दुनिया भर के फैंस को इसका अनुभव करने का इंतजार कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved