img-fluid

छिंदवाड़ा में ‘सिंगिंग पुलिस’ का अनोखा अंदाज, ASI गाने से ट्रैफिक रूल सिखा रहे

February 19, 2026

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rules) का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Police) लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन वहीं अब एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले (ASI Ashok Kumar Merckole) ने अपने स्तर से एक अनूठी पहल की है. जिसमें वे गाना गाते हुए लोगों से ट्रैफिक रूल्स पालन करने की अपील कर रहे हैं और लोगों से वादा ले रहे हैं. उनके इस अनूठे सिंगिंग अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं.


  • एएसआई अशोक कुमार के मुताबिक चालान या जुर्माने से यह संकल्प बेहतर है कि लोग खुद नियमों का पालन करें. इससे लोग अपनी सुरक्षा के प्रति खुद ही जागरूक हो रहे हैं. जिससे सड़क सुरक्षा जैसे अभियान मजबूत होंगे. वीडियो में दिख रहा है कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट लगते ही एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले ने माइक थामा और सुरीले अंदाज में गाना शुरू कर दिया. उनके गीतों में साफ संदेश था, जिसमें जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे रुकें, हेलमेट जरूर पहनें, सुरक्षा पहले. इस अनोखे तरीके से न केवल गाड़ियां थम गईं, बल्कि लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनने लगे. कई वाहन चालकों ने हाथ उठाकर नियमों का पालन करने का वादा भी किया.

    Share:

  • कराची के सोल्जर मार्केट में जोरदार धमाका, कम से कम 16 लोगों की मौत

    Thu Feb 19 , 2026
    कराची: पाकिस्तान के कराची में तीन मंजिला बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि सोल्जर बाजार की गली नंबर तीन में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बुधवार की देर जोरदार धमाका हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved