
मध्य प्रदेश ।पीड़ित महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का झांसा(Marriage deception) देकर सालों तक शोषण(Exploitation)किया। जब शादी का दवाब बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकियां(Death threats)भी दीं। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के जबलपुर से कांग्रेस नेता(Congress leader) पर गोवा घुमाने के बहाने होटल ले जाकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण किया। जब शादी का दवाब बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकियां भी दीं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ जबलपुर की आधारताल में रहने वाली महिला ने लार्डगंज थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है।
पति को लगी भनक तो अलग रहने लगी
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया- वह घरेलू काम करती है, उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उनके बीच विवाद बढ़ने लगा। बाद में महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी।
गोवा, शोषण और जान से मारने की धमकियां
मार्च 2022 में ऋषभ उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में मिला। वहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में ऋषभ मिश्रा महिला और उसकी बेटी को लेकर गोवा गया। वहां होटल में रुकने के दौरान फिर से शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई वर्षों तक उसका शोषण किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि धमकियों के चलते वह लंबे समय तक डरी रही।
आरोपी का शादी से इंकार, बोला- मैं शादीशुदा हुं
महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में उसे जानकारी मिली कि ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इसके बाद जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे विवाह नहीं कर सकता। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर गोवा घुमाने ले गया था, जहां संबंध बनाए ओर शादी का दबाव बनाने पर इंकार कर दिया।
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि लार्डगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved