img-fluid

60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर शादी करने वाली शाइस्ता 3 दिन बाद ही बन गई मां, बेटी को दिया जन्म

February 24, 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच की विवादित लव स्टोरी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. 60 साल के प्रिंसिपल राकेश साह से 18 फरवरी को नेपाल में शादी रचाने वाली 28 साल की टीचर शाइस्ता परवीन अब मां बन गई हैं. शादी के महज तीन दिन बाद, 21 फरवरी को शाइस्ता ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल शाइस्ता पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है.

राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक और शिक्षक है, जबकि शाइस्ता उसी स्कूल में टीचर थी. दोनों के बीच 2025 में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. उम्र के फासले और धर्म की दीवारों को दरकिनार कर दोनों ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होते ही गांव में तनाव फैल गया.


  • फिर शाइस्ता के भाई ने इस शादी को ‘अपहरण’ करार देते हुए औराई थाने में मामला दर्ज कराया. भाई का आरोप है कि राकेश साह ने शाइस्ता को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी की. शिकायत में राकेश साह की पत्नी और बेटी को भी नामजद किया गया है. भाई के अनुसार, शाइस्ता 18 फरवरी को स्कूल गई थी और फिर वापस नहीं लौटी.

    विवाद बढ़ता देख शाइस्ता परवीन ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उसने स्पष्ट कहा- मैंने जो किया है, सोच-समझकर किया है. मैंने अपनी मर्जी से सर (राकेश साह) के साथ शादी की है. सर पर कोई झूठा आरोप न लगाया जाए और न ही उन्हें परेशान किया जाए. मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं. शाइस्ता का दावा है कि उनके बीच रिश्ता 2025 से ही था.

    औराई थाना प्रभारी सनोवर प्रवीण के अनुसार, पुलिस ने शाइस्ता को बरामद कर लिया है. चूंकि उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है, इसलिए पुलिस कस्टडी में सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, राकेश फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्वस्थ होने के बाद शाइस्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. उधर डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

    Share:

  • बांग्लादेश में सियासी घमासान तेज, राष्ट्रपति ने यूनुस पर लगाए गंभीर आरोप

    Tue Feb 24 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश की राजनीति (Politics of bangladesh) में उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) ने देश के पूर्व मुख्य सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) पर संवैधानिक नियमों की अनदेखी समेत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved