
नई दिल्ली । अमेरिका (America)में एक भारतीय नागरिक(Indian citizens) पर उड़ान के दौरान हमला करने का आरोप लगा है। अमेरिकी अधिकारियों(American officials) के मुताबिक 28 वर्षीय इस शख्स ने शिकागो से जर्मनी(Chicago to Germany) जाने वाली उड़ान में दो किशोर यात्रियों पर मेटल फोर्क(Metal Fork) से हमला किया। इसके अलावा उसने एक अन्य महिला यात्री को थप्पड़ मारा। जानकारी के मुताबिक यह हमला 25 अक्टूबर को लुफ्तांसा की फ्लाइट में हुआ। बाद में उड़ान को बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। मैसाचुसेट्स के अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
क्या-क्या हुआ
आरोप पत्र के मुताबिक भारतीय नागरिक की पहचान प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली के रूप में हुई। प्रणीत ने 17 साल के एक किशोर के कंधे और एक अन्य 17 वर्षीय किशोर यात्री के सिर के पिछले हिस्से में मेटल फोर्क से वार किया। इस हमले में दोनों को चोट लगी है। अटॉर्नी ऑफिस ने बताया कि जब कि फ्लाइट पर सवार क्रू मेंबर्स ने प्रणीत को रोकने की कोशिश की तो उसने हाथ से बंदूक का सिंबल बनाते हुए उसे अपने मुंह में रखा और गोली दागने का दिखावा किया।
क्या होगी सजा
बताया जाता है कि प्रणीत इतने पर ही नहीं रुका। इसके बाद वह एक महिला यात्री की तरफ मुड़ा और उसे थप्पड़ मारे। अब उसके ऊपर खतरनाक हथियार से हमला करके नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। उसे 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उम्मीद है कि जल्द ही प्रणीत को बोस्टन की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक जेल, तीन साल तक सुपरवाइज्ड रिलीज और 2,50,000 डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved