
इंदौर। एक युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रजापत नगर निवासी विकास पिता गंगाधार को सडक़ हादसे में घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेडिसन के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसे चलती बाइक पर चक्कर आए और वह गिर गया था।
पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। विकास ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसका तीन साल का एक बच्चा है। उधर, एक अन्य घटना में रामकृष्णबाग निवासी लाला सुखलाल भी सडक़ हादसे का शिकार हो गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में बाणगंगा निवासी अमित नामक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved