img-fluid

शूट पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, चोर समझ लोगों ने कर दी पिटाई

February 13, 2026

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी. युवक लड़की बनकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोटगाह गांव की है.

सूचना पर पहुंची पुलिस के युवक को ग्रामीणों से बचाया और उसे इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. युवक की पहचना बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार निवासी साहिल खान के रूप में हुई. युवक गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव मोटगाह पहुंचा था.


  • साहित खान लड़की के कपड़े पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. कुछ ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा, तो उससे इसके बारे में पूछा, लेकिन वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई. इस दौरान बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मश्किल से उसे भीड़ से बचाया और उसे थाने लेकर आई. सूचना पर युवक के परिजन थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने उसे इलाज के बाद छोड़ दिया.

    वहीं बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. अगर शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

    Share:

  • नोरा फतेही ने रचा इतिहास, FIFA और क्रिकेट वर्ल्ड कप सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली बनीं पहली बॉलीवुड आर्टिस्ट

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस डांसर(Glamorous Dancer) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi)ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक किसी अन्य बॉलीवुड कलाकार(Bollywood actors) के हिस्से नहीं आया। नोरा अब ऐसी पहली बॉलीवुड आर्टिस्ट(Bollywood Artist) बन गई हैं, जिन्होंने फुटबॉल के FIFA World Cup 2022 और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved