देश

नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर खूनी शार्क ने किया अटैक, पैर गंवाने की आई नौबत

पालघर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पालघर (palghar) जिले के मनोर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां वैतरणा नदी (Vaitarna River) में मछली (Fish) पकड़ने गए एक आदिवासी व्यक्ति (tribal person) पर विशालकाय शार्क (giant shark) ने हमला कर दिया। शार्क ने उसके पैर का निचला हिस्सा पकड़ लिया और काट खाया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल कर दिया। उसके साथियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई और फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके पैर को काटना पड़ सकता है। उधर, स्थानीय लोगों ने हमला करने वाली शार्क को पकड़कर मार डाला।

जबकि पुलिस का कहना है कि बचाव अभियान के दौरान शार्क की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह महाराष्ट्र में किसी इंसान पर पहला बिना उकसाया शार्क हमला है। जानकारी के अनुसार, आदिवासी गांव का रहने वाला विक्की गोवारी (32) मंगलवार शाम मनोर स्थित साइलेंट रिसॉर्ट के पास वैतरणा नदी में मछली पकड़ने गया था। जब वह नदी में उतरा उसके पैर का निचला हिस्सा शार्क ने पकड़ लिया। इस दौरान शार्क ने उसकी बायीं पिंडली और टखने का अधिकांश भाग काट डाला। उसकी चीख से स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां देखा कि गोवारी का खून बह रहा था।


इस दौरान लोगों ने फौरन उसे शार्क के चंगुल से छुड़ाया और पास के अस्पताल ले गए। वहीं बाकी लोगों ने शिकारी शार्क को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोगों की ओर से शार्क को किनारे पर रस्सी से पकड़े जाने और उसके पेट के नीचे खून के धब्बे के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर मनोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने दावा किया कि मछली की मौत तब हुई जब युवक को बचाने का प्रयास किया गया। शव को आगे की जांच के लिए वन विभाग के मैंग्रोव सेल को सौंप दिया गया है।

उधर, विक्की गोवारी को सिलवासा के विनोभा भावे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि घुटने के नीचे से उसका बायां पैर काटने की जरूरत पड़ सकती है। पालघर के समुद्री जीवविज्ञानी भूषण भोईर ने कहा कि कम से कम महाराष्ट्र में यह पहली बार है कि शार्क ने किसी इंसान पर हमला किया है। वह भी बिना किसी उकसावे के। उन्होंने कहा कि बुल शार्क में भोजन की तलाश में नदियों की ओर पलायन करने की क्षमता होती है।

Share:

Next Post

सरकारी स्कूलों के 50 हजार छात्रों ने लिख दीं 1000 किताबें, खुद डिजाइन किया बुक कवर

Thu Feb 15 , 2024
नई दिल्ली: उत्तरी केरल की कन्नूर पंचायत ने जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के 50,000 से अधिक छात्रों की ओर से लिखी गईं एक हजार से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं. देश में पहली बार देखा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र इतनी सारी पुस्तकों के कवर डिज़ाइन को लिखने, संपादित […]