img-fluid

MCD चुनाव में टिकट बेचने के आरोप में AAP विधायक का PA और करीबी गिरफ्तार

November 16, 2022

नई दिल्‍ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव आते ही रिश्वतखोरी (bribery) और टिकट बेचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और सबसे पहले यह आच आम आदमी पार्टी पर गिर चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की एन्टी करप्शन ब्रांच (ACB) ने आप के AAP पार्टी के विधायक (AA MLA) अखिलेश पति त्रिपाठी के करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।



आपको बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के नेता अखिलेश त्रिपाठी के करीबी ओम सिंह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ओम सिंह के साथी शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी भी गिरफ्तार किया गया। मीडिया खबरों की माने तो अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट के लिए 90 लाख रुपये की मांग की जिसमें से उसने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये अखिलेश के कहने पर वजीरपुर से विधायक राजेश गुप्ता को दे दिए इसी के आरोप में इन नेताओं पर कार्यवाई की गई है।


हालांकि आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि ओम सिंह,अखिलेश पति त्रिपाठी के साले नहीं हैं। ACB ने जिस शख्स गिरफ्तार किया है वो आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का साला नहीं है। दूसरी ओर एसीबी ने ओम सिंह को अखिलेश पति त्रिपाठी का साला बताया है। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अखिलेश पति त्रिपाठी के करीबी रिश्तेदार ओम सिंह, प्रिंस रघुवंशी और शंकर पांडे शामिल हैं।इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Share:

  • गुजरात चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर का नाम नहीं, अब प्रचार से बनाएंगे दूरी

    Wed Nov 16 , 2022
    नई दिल्‍ली । गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly election) में कांग्रेस (Congress) के स्टार प्रचारकों (star campaigners) की सूची सामने आते ही तनाव खड़ा होता दिख रहा है। खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रचार से दूरी बनाने का फैसला किया है। खबर है कि 40 प्रचारकों की सूची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved