बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले’, दिग्विजय सिंह के गढ़ में अमित शाह का कटाक्ष

राजगढ़। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में रैली की है। यहां उन्होंने कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर बड़ा हमला किया है। गृह मंत्री शाह ने लोगों से दिग्विजय सिंह को भव्य विदाई (Grand Farewell) देने की अपील की है। उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर भी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर हमला किया है।


गृह मंत्री अमित शाह ने राजगढ़ लोकसभा सीट के खिलचीपुर में चुनाव प्रचार करते हुए राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होना पूरी तरह वोट-बैंक की राजनीति से प्रेरित था। शाह ने कहा कि राहुल और दिग्विजय अपने वोट बैंक से डरते हैं और इसलिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए लोगों से उनके राजनीतिक करियर को भव्य विदाई देने की अपील भी की। अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करने के लिए कहा-“आशिक का जनाज़ा है, जरा धूम से निकले।” अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से स्थायी विदाई देने का समय आ गया है। उन्हें भारी अंतर से हराएं और घर बिठाएं।

Share:

Next Post

वोट डालने के लिए लाइन में लगा था बजुर्ग, खड़े-खड़े चक्कर आने से गिर पड़ा; पोलिंग बूथ में ही तोड़ा दम

Fri Apr 26 , 2024
डेस्क। राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक यानी पहले छह घंटे में 40 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान सीमावर्ती बाड़मेर लोकसभा […]