img-fluid

आजमगढ़ में योगी सरकार पर बरसे अबू आजमी, बोले-एनकाउंटर के नाम पर मर्डर…

August 10, 2026

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (SP) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) रविवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे और यहां उन्होंने योगी सरकार की एनकाउंटर नीति पर तीखा हमला बोला. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह एनकाउंटर नहीं है, यह मर्डर है.” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में होनी चाहिए.

आजमगढ़ दौरे के दौरान अबू आसिम आजमी शहर के कुर्मी टोला स्थित निजामाबाद के दिवंगत सपा विधायक आलम बदी आजमी के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को सांत्वना दी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी तीखी टिप्पणी की और कहा, “ओमप्रकाश राजभर छोटे आदमी हैं.”


  • दिवंगत विधायक आलम बदी आजमी को याद करते हुए अबू आसिम आजमी ने उन्हें सादगी और जमीन से जुड़े रहने की मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में आलम बदी आजमी जैसे सादगी पसंद नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं.

    एनकाउंटर के नाम पर कार्रवाई पर उठाएं सवाल
    एनकाउंटर नीति पर बोलते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि वास्तविक एनकाउंटर की स्थिति तभी मानी जा सकती है, जब अपराधी पुलिस पर हमला करे और पुलिस अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के नाम पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठना चाहिए और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

    चुनावी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि फिलहाल गठबंधन मजबूत है और उन्हें सरकार बनने का पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा.

    अगर गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया तो…
    गौकशी के मुद्दे पर भी अबू आसिम आजमी ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि गाय काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और यहां तक कि फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है, तो इससे जुड़ी नीति पूरे देश में एक समान होनी चाहिए. इस बात पर उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों और गोवा का उदाहरण देते हुए पूरे देश में समान कानून की बात कही.

    ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि वह उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और उन पर विश्वास भी नहीं करते. आजमगढ़ में उनके इस दौरे में श्रद्धांजलि, राजनीतिक बयान और कई मुद्दों पर उनकी राय साथ-साथ सामने आई.

    Share:

  • मकान मालिक के साथ पत्नी मिली आपत्तिजनक हालत में, पत्नी ने फिर रची पति की हत्या की साजिश!

    Mon Aug 10 , 2026
    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति को तेजाब (Acid) पिला दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved