
जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह काम के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। जिससे वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। घायल कर्मी को तत्काल ही प्रबंधन की ओर से खमरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे मार्बल सिटी अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओएफके में चंदन नामक युवक एफ-1 के डीईएफ सेक्शन में कार्य कर रहा था, उसी समय फिलिंग के दौरान हुए विस्फोट से चंदन का हाथ चपेट में आ गया और उसकी हाथ की उंगलियां झुलस गई, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आने की खबर है। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और तत्काल ही घायल कर्मी को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved