img-fluid

अंकाउटेंट पत्नी ने किया कमिश्नर को कॉल, पति ने घर में छिपाया है गांजा और स्मैक

February 10, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के मल्हारगंज इलाके (Malharganj Area) में रहने वाली एक महिला (Women) ने अपने पति (Husband) के गांजा और स्मैक बेचने के मामले में शिकायत की। कमिश्नर ने तुरंत इस मामले में जानकारी निकाली। वही संबधित महिला से संपर्क किया है।

इन्द्रानगर मल्हारगंज निवासी पेशे से अकाउंटेंट महिला ने बताया कि उसका पति जो कि बड़े स्तर पर पान दुकान संचालित करता होकर विगत कुछ समय से घर में तोलाकांटा व नशे के पदार्थ जिसमें गांजा व नशे की पुड़िया बेचने का काम करता है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटिया है। उनकी शिक्षा पर भी असर पढ़ रहा है। वह आपति लेती है तो पति व ससुरालजन पीड़िता को डराते-धमकाते है। 4 फरवरी को पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसके सिर में काफी चोट आई। पीड़िता ने तब पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने जब पुलिस को यह बात बताई तो उसने गांजा जब्त नही किया।


  • पीड़िता ने इस मामले में कमिश्नर संतोष सिंह को सोमवार को कॉल किया। पूरे मामले की जानकारी दी ओर बताया कि महालक्ष्मी नगर में पति द्वारा संचालित पान दुकान से भी कॉलेज, होस्टल की लड़कियों को नशा सप्लाय करता है। उसने मादक पदार्थ का वीडियो बनाकर भी कमिश्नर के नबंर पर भेजा। कमिश्नर संतोष सिंह ने पीड़िता के वीडियो देखने के बाद मामले में उसकी मदद का भरोसा दिलाया। पीड़िता पहले वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे के पास पहुंची थी। उन्होने मदद का पूरा भरोसा दिलाया।

    हाईकोर्ट एडव्होकेट डॉ रूपाली राठौर ने बताया कि पीड़िता हमारे पास आकर घर में रखे हुए गांजे को लेकर घटना बताई जिस पर पीड़िता ने हमारे माध्यम से पुलिस कमिश्नर महोदय को संपूर्ण घटनाक्रम बताने पर कमिश्नर कार्यालय से तुरंत पीड़िता की मदद की गई।

    Share:

  • स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने स्पीकर (Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है. इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved