देश मध्‍यप्रदेश

प्रचार के लिए एआईएमआईएम के प्रत्याशी के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। शहर के हजरत खानशाहवली (Hazrat Khanshawali) वार्ड क्रमांक 36 में प्रचार के दौरान एआईएमआईएम प्रत्याशी (AIMIM Candidate) और कार्यकर्ताओं के साथ एक युवक ने जमकर मारपीट की।



जानकारी के मुताबिक युवक नशे का आदि है। जिस वक्त एआईएमआईएम प्रत्याशी (AIMIM Candidate) अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जनसंपर्क करते हुए घूम रहे थे, उसी दौरान यह नशेड़ी युवक ने आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यकर्ता कुछ समझ पाते उससे पहले युवक ने ईंट और पत्थर मारना शुरू किया जिससे एक कार्यकर्ता को हाथ में चोट आई है।

घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। हारून खत्री शहर के खनशाह वली में एआईएमआईएम की ओर से पार्षद प्रत्याशी है। मारपीट के बाद पार्षद पद का प्रत्याशी मोघट थाने शिकायत करने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

पर्यावरण संरक्षण का भारतीय चिंतन

Mon Jun 27 , 2022
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री सद्गुरु योगी वासुदेव जग्गी का सेव सॉयल अभियान भारतीय चिंतन के अनुरूप है। हमारे ऋषि युगद्रष्टा थे। उन्होंने पर्यावरण के महत्व का वैज्ञानिक आधार प्रतिपादित किया था। जबकि उस समय हमारी पृथ्वी प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण थी। पर्यावरण पर कोई संकट नही था। फिर भी हमारे ऋषि हजारों वर्ष के भविष्य […]